रायबरेली: नए साल के पहले दिन बादल से ढका रहा सूरज , बढ़ी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। नए साल की पहली सुबह बादलों से छाई रही। जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई है। सुबह का सूरज नहीं निकला है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर धुंध भी छाई रही। रविवार को नए साल की शुरुआत हुई है। लोग सुबह जब सो कर उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। 

सुबह का सूरज भी बादलों के कारण नहीं दिखाई दिया है। लोग ठंड से बचने के लिए विभिन्न उपाय करते देखे गए है।ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर धुंध छाई रही ।खेतों में बोई गेहूं और सरसों की फसल के लिए मौसम काफी अनुकूल है। इसलिए खेतों का नजारा काफी मोहक है। आसमान में छाए बादलों से बरसात की संभावना बढ़ गई है। जिसको देखते हुए किसानों की काफी उम्मीदें जगी हैं। 

ठंड के कारण सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दस बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकले हैं। दोपहर बाद करीब एक बजे आसमान से कुछ बादल छठे हैं। जिसके कारण सूरज नजर आ आया है। ठंड से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कोई प्रबंध नहीं किया गया है ।जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के चौराहों और बाजारों में लोग ठंड से बचने के लिए खुद अलाव की व्यवस्था किए हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-साल 2023 के पहले दिन लखनऊ के मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, किए दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार