महाराष्ट्र: वयोवृद्ध समाजवादी नेता केशवराव धोंडगे का निधन, 100 साल की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। पीजेंट्स ऐंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व विधायक केशवराव धोंडगे का रविवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्टी सहयोगी ने यह जानकारी दी। धोंडगे ने औरंगाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीडब्ल्यूपी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बताया कि धोंडगे ने वर्ष 1951 से 1995 तक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सेवाएं दीं और इस अवधि में वह पांच बार विधायक और एक बार सांसद चुने गए।

उन्होंने बताया कि धोंडगे मराठवाड़ा क्षेत्र स्थित नांदेड़ जिले के कांधर गांव के निवासी थे। वर्ष 2022 में धोंडगे को महाराष्ट्र के शतायु पूर्व विधायक के तौर पर सम्मानित किया गया था। उन्होंने हैदराबाद मुक्ति आंदोलन और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में हिस्सा लिया था और कामगारों व किसानों के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया।

धोंडगे पहली बार वर्ष 1957 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। इसके बाद वह वर्ष 1962,1972,1985 और 1990 में भी विधानसभा पहुंचे। उन्होंने नांदेड़ जिले के तहत लोहा तालुका की स्थापना में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में छेड़छाड़ मामले में चार मंत्री गवा चुके हैं पद, हरियाणा के खेल मंत्री भी गवा चुके है अपना पद  

संबंधित समाचार