अल्मोड़ा: ठंड बढ़ने के साथ ही बढ़ गई बिजली की खपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। ठंड बढ़ने के साथ ही अब अल्मोड़ा जिले में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। हालत यह है कि विभाग को अब बिजली की कटौती करनी पड़ रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अल्मोड़ा जिले की बात करें तो यहां ठंड के बढ़ते ही करीब 1.35 मिलियन बिजली की खपत बढ़ गई है। लेकिन, ऊर्जा निगम बिजली की इस जरूरत को पूरा करने में नाकाम साबित हो रहा है। जिस कारण विभाग को प्रतिदिन बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। जिस कारण बिजली आधारित उद्योगों से जुड़े कारोबारियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा ने बताया कि पिछले वर्ष गर्मियों के मौसम में जिले में बिजली की खपत 6.87 मिलियन यूनिट थी। जो अब बढ़कर 8.18 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। जिले में ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ पाने के कारण अब विभाग को बिजली कटौती का सहारा लेना पड़ रहा है।

मिश्रा ने बताया है कि खपत बढ़ने के बाद अब ट्रांसफार्मरों की क्षमता का बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है, ताकि ठंड के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने बताया है लाइनों के अनुरक्षण के लिए भी विभाग समय समय पर कार्रवाई कर रहा है। 

संबंधित समाचार