ODI series : भारत-पाकिस्तान दौरे से हटे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Adam Milne, जानिए क्यों? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने पर्याप्त तैयारी नहीं कर पाने के कारण भारत और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे से हट गए हैं। मिल्ने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में खेले थे लेकिन इसके बाद वह दिसंबर में फोर्ड ट्रॉफी के दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। वह इसके बाद वेलिंगटन फायरबर्ड्स की तरफ से सुपर स्मैश के पहले दो मैचों में खेले लेकिन पाकिस्तान और भारत के 16 दिवसीय दौरे में छह वनडे खेलने को बड़ा जोखिम माना गया। 

इसके बाद आपसी सहमति से मिल्ने की जगह तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल करने का फैसला किया गया जो टेस्ट टीम के साथ अभी पाकिस्तान में हैं। वनडे श्रृंखला में खेलने वाले खिलाड़ी चार जनवरी को पाकिस्तान रवाना होंगे। भारत के खिलाफ तीन एक दिवसीय और इतनी ही टी20 मैचों की श्रृंखला 18 जनवरी से शुरू होगी। 

मिल्ने की जगह ब्लेयर टिकनर को शामिल किया 
बोर्ड ने बताया कि भारत के हालिया न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चोटग्रस्त होने वाले मिल्ने के लिए 16 दिनों के अंतराल में छह एकदिवसीय मैच खेलना "बहुत बड़ा जोखिम" था। कीवी टीम में मिल्ने की जगह ब्लेयर टिकनर को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा, "पाकिस्तान और भारत में 16 दिनों में छह एकदिवसीय मैचों की संभावना को बहुत बड़ा जोखिम माना गया। इसलिए आपसी समझौते से मिल्ने की जगह ब्लेयर टिकनर को टीम में लाने का फैसला किया गया, जो टेस्ट टीम के साथ पाकिस्तान में पहले ही मौजूद हैं।"

एनज़ेडसी के चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था। लार्सन ने कहा, "एडम ने आगामी दौरों पर एकदिवसीय गेंदबाजी की तैयारी की कमी से जुड़ी अपनी चिंताएं हमारे सामने रखीं। उनसे चर्चा के बाद हम इस बात पर सहमत हुए कि दौरे से पहले की जाने वाली उसकी तैयारी लगातार तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की मांगों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। हम उनकी ईमानदारी और टीम को निराश नहीं करने की उनकी इच्छा की सराहना करते हैं।" न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला की शुरुआत नौ जनवरी को करेगी। इसके बाद ब्लैक कैप्स भारत रवाना होंगे जहां उन्हें तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं। सीमित ओवर कप्तान केन विलियम्सन भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे और उनकी गैरमौजूदगी में टॉम लैथम न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगे। 

पाकिस्तान और भारत दौरौं के लिए न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान) (केवल पाकिस्तान वनडे), टॉम लैथम (कप्तान, भारत वनडे), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन (भारत वनडे), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी (भारत वनडे), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (पाकिस्तान वनडे)। 

ये भी पढें:  World Cup 2023: BCCI ने वर्ल्ड कप के लिए शॉर्ट लिस्ट किए हैं 20 खिलाड़ी, खत्म होगा 10 साल का इंतजार!

 

संबंधित समाचार