Video : ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर टकराए, चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर गोल्ड कोस्ट पर ‘मेन बीच’ के निकट सुरक्षित उतर गया

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को समुद्र तट के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिससे एक हेलीकॉप्टर में सवार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के बाद एक हेलीकॉप्टर गोल्ड कोस्ट पर ‘मेन बीच’ के निकट सुरक्षित उतर गया। यह स्थान क्वीन्सलैंड राज्य के ब्रिस्बेन से 45 मील दूर दक्षिण में है।

अधिकारियों ने घटनास्थल की ओर जाने वाले ‘सीवर्ल्ड ड्राइव’ मार्ग को बंद कर दिया है। इसके समीप ही ‘सीवर्ल्ड पार्क’ है। क्वीन्सलैंड एंबुलेंस सेवा ने बताया कि पुलिस और चिकित्सक घटना स्थल पर मौजूद हैं। देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक गोल्ड कोस्ट में छुट्टियों के दौरान बहुत भीड़ रहती है।

 

आपको बता दें कि घटना के तुरंत बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तब हुई जब एक हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहा था और दूसरा हेलीकॉप्टर लैंड होने लगा था। वीडियो में दिख रहा है कि एक विमान तो सुरक्षित लैंड हो गया लेकिन दूसरा पूरी तरह से नष्ट हो गया।

ये भी पढ़ें :  Brazil's President : 'हम नफरत का जवाब प्यार से देंगे', Lula da Silva ने तीसरी बार ली ब्राजील के राष्ट्रपति पद की शपथ 

संबंधित समाचार