मैक्सिको की जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत चार कैदियों की मौत...24 कैदी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया

मैक्सिको सिटी।  मैक्सिको के जुआरेज शहर की एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 सुरक्षाकर्मी जबकि चार कैदी शामिल हैं। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, हमले के दौरान 24 कैदियों के जेल से फरार होने की भी सूचना है। इससे पहले अगस्त 2022 में इसी जेल में दंगा हुआ था, जिसमें 11 लोगों ने जान गंवाई थी।

हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि हिरासत में लिए गए लोग कैदी हैं या हथियारबंद बहरहाल अभी तक यह नहीं पता चल पाया। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब जेल में बंद कैदियों के अपने परिवारों से मिलने का समय था। इसी दौरान सुबह लगभग सात बजे कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से जेल में घुस आए और सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी। इस डर के माहौल में 24 कैदी जेल से भाग निकले।

संबंधित समाचार