नैनीताल: एनआई एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद व्यक्ति को हल्द्वानी न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

त्रिलानी कंपाउंड तल्लीताल निवासी अनवर जावेद लंबे समय से चेक बाउंस मामले में आरोपी था। युवक के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी हुआ। सोमवार को तल्लीताल पुलिस ने आरोपी को त्रिलानी कंपाउंड तल्लीताल से गिरफ्तार कर लिया, जिसे हल्द्वानी न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है। इस दौरान गिरफ्तारी टीम में एसआई भावना बिष्ट, चीता पुलिस हेड कांस्टेबल शिवराज राणा, कॉन्स्टेबल अनूप व चालक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार