बरेली: सर्दी में जम रही पीएनजी, घरों में चूल्हे पड़ रहे ठंडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सर्दी के मौसम में घरों में पहुंचने वाली पीएनजी भी जम गई है। ऐसे में आए दिन कई घंटे तक घरों में गैस की सप्लाई नहीं आने से महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों के पास गैस नहीं आने की शिकायतें पहुंच रही हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: 300 बेड अस्पताल में शुरु हुई एसटीआई आरटीआई यूनिट

शहर के जोगी नवादा, संजय नगर, दुर्गा नगर, बिहारमान नगला, महानगर, मुंशीनगर, सरदारजी कोलानी, बड़ी बिहार, छोटी बिहार, पीर बहोड़ा, डोहरा-डोहरिया, कंजादासपुर और आनंद विहार, सिविल लाइंस समेत कई स्थानों पर बड़ी संख्या में घरों में पीएनजी की सप्लाई होती है। मगर इन दिनों पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता परेशान हैं। वजह है कि सर्दी की वजह से गैस जम रही है। उपभोक्ताओं के घरों तक गैस नहीं पहुंचने से दिक्कत हो रही है। सीयूजीएल के एरिया मैनेजर जितेंद्र गौतम ने बताया कि सर्दी के मौसम में गैस जम जाती है। ऐसे में कर्मचारियों को भेजकर गैस की सप्लाई को शुरू कराया जाता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: समाज सेवा मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

 

संबंधित समाचार