बरेली: चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में पंजाब मेल से कटकर युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुबह बरेली जंक्शन के पेल्टफार्म नंबर दो पर एमबीए की छात्रा गरीब नवाज एक्सप्रेस के नीचे आने से टांग कट गई। तो दूसरी तरफ रात होते-होते दो नंबर प्लेट फार्म पर एक और हादसा पेश आया। 13005 हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक प्लेटफार्म के नीचे चला गया। युवक की दोनो टांगे कट गईं। 

ये भी पढ़ें- बरेली: सप्ताह भर चलेगी शीतलहर, कोहरे से गिरेगा तापमान

दरअसल पंजाब मेल रात 9 बजकर 16 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। तभी पीछे से तीसरे (सामान्य) कोच में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में युवक ट्रेन से गिरते ही प्लेटफार्म के नीचे चला गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन की  रफ्तार अधिक थी और युवक ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। दरवाजे का हैंडल पकड़ा युवक कुछ सेकेंड के लिए हवा में उछला और प्लेटफार्म के नीचे चला गया। 

जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। युवक को रेलवे ट्रैक से उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। युवक के पास बैग आदि भी नही था। लिहाजा माना जा रहा है की वह किसी को छोड़ने के लिए स्टेशन आया होगा। शव को देखने से उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल जीआरपी द्वारा युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: परिवहन निगम की 81 बसों की उम्र पूरी, रूटों से हटाया

 

संबंधित समाचार