पंजाब सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का सुबह करीब आठ बजे पता चला और ऐसा बताया जा रहा है कि घुसपैठिया हथियारबंद था।

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुरदासपुर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की इस कोशिश का सुबह करीब आठ बजे पता चला और ऐसा बताया जा रहा है कि घुसपैठिया हथियारबंद था। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-Christmas से New Year तक दिल्ली में खूब छलके जाम! 218 करोड़ रुपए की लोगों ने पी शराब, टूटा रिकॉर्ड

संबंधित समाचार