Shocking! करीब 400 फीट ऊंचे वॉटरफॉल के किनारे लेट कर महिला ने दिखाया स्टंट, Video देख कांप जाएगी रूह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Stunt Viral Video : आपने दुनियाभर में स्टंट के शौकीन लोगों  के द्वारा किए गए कारनामे तो आपने बहुत देखे होगे पर एक  महिला ने  कुछ ऐसा कारनामा किया है जिसे देख अच्छे से अच्छे स्टंट बाज कतराने लगेंगे। वायरल हो रही एक वीडियो में महिला को 360 फीट ऊंचे ख़तरनाक फॉल्स पर स्टंट करते देखा जा रहा है।

खतरनाक ऊंचाई से निचे देखने पर डर लगाता है। यह महिला एक वॉटरफॉल के हजारों लीटर पानी के फोर्स के बीच स्टंट करती नजर आ रहीं है। यह देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं।

वहीं कई यूजर्स इस वीडियो पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में वह इस वीडियो को लूप में देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला को विक्टोरिया फॉल्स पर स्टंट परफॉर्म करते देखा गया है।

इस वीडियो को  ट्विटर पर  weirdterrifying नाम की प्रोफाइल पर शेयर किया गया है। जो की यूजर्स को बहुत पसंद आ रही है इस वीडियो में एक महिला को 360 फीट ऊंचे विक्टोरिया फॉल्स के बिल्कुल किनारे पर लेटे देखा जा रहा है जहां से हर सेकेंड हजारों लीटर पानी नीचे गिर रहा है। ऐसे में महिला की पकड़ ढीली पड़ने या फिर एक छोटी सी चूक ही उसकी जान ले सकती है।

ये भी पढ़ें : Christmas से New Year तक दिल्ली में खूब छलके जाम! 218 करोड़ रुपए की लोगों ने पी शराब, टूटा रिकॉर्ड