Video: Girlfriend को चलती बाइक की टंकी पर बैठाया, करने लगा ऐसी हरकत, पुलिस ने लिया एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : इन दिनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक कपल की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहीं है। इस में कपल बाइक पर बैठे नजर आते हैं।  इस वीडियो में युवक को जहां बाइक चलाते देखा जा रहा है वहीं युवती बाइक की टंकी के ऊपर बैठ अपने प्रेमी को गले लगाए नजर आ रही है।

फिलहाल जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की बाइक को जब्त कर लिया है इसके साथ ही इस रोमांटिक कपल के माता-पिता को पुलिस स्टेशन में बुलाकर उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त सीएच श्रीकांत ने यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसके बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है।

जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश पुलिस हैरतअंगेज अंदाज में बाइक चला रहे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की है।  इसके साथ ही इस रोमांटिक कपल के माता-पिता को पुलिस स्टेशन में बुलाकर उन्हें इस घटना की जानकारी दी गई है। 

ये भी पढ़ें : Shocking! करीब 400 फीट ऊंचे वॉटरफॉल के किनारे लेट कर महिला ने दिखाया स्टंट, Video देख कांप जाएगी रूह

संबंधित समाचार