Weather Forecast Kanpur : हाड़कपाऊ ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड, अभी चार दिन नहीं होंगे सूर्यदेव के दर्शन
Weather Forecast Kanpur कानपुर में ठंड ने सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है।
Weather Forecast Kanpur कानपुर में हाड़कपाऊ ठंड ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिन में ही वाहन सवार लाइट जलाकर निकल रहे है। घरों में लोगों के दुबके रहने से सड़कों पर सन्नाटा भी छाया हुआ है।
कानपुर, अमृत विचार। Weather Forecast Kanpur तीन जनवरी को हाड़कपाऊ ठंड ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। वर्ष 2011 में भी अधिकतम तापमान इससे अधिक था। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार उस वर्ष 12.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा सर्दी थी। जिसके बाद जनवरी के तीसरे दिन लगातार तापमान में वृद्धि ही दिखी है।
इसके अलावा पिछले चार सालों में तो 20 डिग्री सेल्सियस से पारा अधिक ही रहा है। वहीं न्यूनतम पारा साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस रहा, जिसकी वजह से रात भी इस सीजन की सबसे ठंडी रही, जबकि इससे ज्यादा ठंडी रात भी बारह साल पहले हुई थी।
नव वर्ष के स्वागत से पहले ही ठंड ने अपने तेवर दिखा दिए थे। थर्टी फर्स्ट पर घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई थी। एक जनवरी को पूरे दिन धूप नहीं निकली और फिर दो जनवरी को ठंड इन इस सीजन के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। पहली बार 15 से नीचे पारा खिसका।
तीन जनवरी आई तो रिकार्ड और भी टूटे और अधिकतम पारे में 12 साल तो न्यूनतम पारे में दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सुबह से ही शीतल लहर ने लोगों को दुबकने पर मजबूर कर दिया। इसका असर सड़कों पर दिखा। यातायात ज्यादा व्यवस्त नहीं रहा।
उधर हर जगह लोग अलाव के सहारे ठंड काटने की जुगत में लगे हुए थे। हाड़ कपाऊ ठंड होने की वजह से जहां लोगों के पास लकड़ियों के इंतजाम नहीं हो पा रहे थे, उन लोगों ने कचरा जलाकर सर्दी का दिन काटा और रात में भी इसी तरह की जुगत के साथ ठंड से बचने का प्रयास किया। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ब्लोअर व रूम हीटर के सहारे कार्यालय में नजर आए। पूरे दिन धूप नहीं निकलने की वजह से जीवन अस्त व्यस्त दिखा।
अभी चार दिन नहीं होंगे धूप के दर्शन
नव वर्ष का पहला सप्ताह हाड़ कपाऊ ठंड के नाम रहने वाला है। जी हां, मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिन धूप निकलना मुश्किल लग रहा है। इसी तरह शीत लहर चलेगी और ठंड के रिकार्ड टूटने की संभावना ज्यादा है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में पारा दस से नीचे जा सकता है। 15 से ऊपर नहीं जाएगा, इस वजह से दिन में खूब ठंड रहेगी। वहीं रात में भी पारा पांच से ज्यादा नहीं होगा, बल्कि तीन और उससे कम तक पहुंचने की संभावना लग रही है। इसके साथ ही शीत लहर की रफ्तार भी बढ़ सकती है।
15 से नीचे कब कब रहा अधिकतम पारा
वर्ष पारा
2011 12.2
2013 12.8
2003 14.8
1990 14.0
पिछले चार सालों में पारा
वर्ष अधि. न्यून
2021 24.4 10.6
2019 23.4 06.2
2022 22.2 04.6
2020 20.4 12.2
जनवरी के शुरुआती तीन दिनों का हाल
दिन अधि. न्यून.
रविवार 20.0 10.8
सोमवार 13.4 05.4
मंगलवार 10.2 03.6
