Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी संग जयंत चौधरी हो सकते है पदयात्रा में शामिल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत, अमृत विचार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज राष्ट्रिय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की तरफ से उन्हें इसके पूर्व निमंत्रण भेजा गया था। बताते चलें कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में आज दूसरे दिन यूपी के बागपत से पदयात्रा की शुरुआत की है। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में आज दुसरे दिन शरू हो चुकी है। आज यात्रा की शुरुआत बागपत के मवीकलां से शुरूआत हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जयराम ठाकुर, सलमान खुर्शीद, समेत कई बड़े नेता शामिल है। यात्रा के शुरू होते ही रालोद व भाकियू नेताओं ने स्वागत किया। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण  कल से शुरू हुआ है और इसके साथ ही यूपी में यात्रा प्रवेश किया। यूपी में दो दिन की यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को साधेंगे। इस यात्रा के सहारे जाटलैंड में भाकियू के साथ से 2024 के लिए जमीन मजबूत करने की कोशिश रहेगी।  

ये भी पढ़ें - बागपत: दूसरे दिन की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद

संबंधित समाचार