बरेली: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाई के साथ बाइक से जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार ले लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें - बरेली : दोस्तों की आपसी विवाद में चली गोली, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

थाना भुता के अजनपूरा निवासी हुक़ूमसिंगज की 60 वर्षीय पत्नी शुशीला देवी 27 दिसंबर को अपने भाई महेश के साथ जा रही थी। अहमदपुर गांव के पास तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमे महेश व सुशीला देवी गम्भीर रूप से  घायल हो गए। वहीं कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। उपचार के लिए दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका 6 बच्चों की मां थी।

ये भी पढ़ें - बरेली : जेल से छूटकर आए पिता ने मासूम बेटी को बनाया दरिंदगी का शिकार

संबंधित समाचार