अलीगढ़: AMU में Winter Vacation पर कुलपति ने लगाई रोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी में हर तरफ ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। स्कूलों में इसके चलते अवकाश घोषित कर दिया गया है। लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र और प्रोफेसर हलकान हैं। कारण है कि एएमयू वीसी ने इस बार यूनिवर्सिटी में शीतकालीन अवकाश पर रोक लगा दी है। 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इस बार शीतकालीन अवकाश नहीं रहेगा। शैक्षिक गतिविधियों और पाठ्यक्रमों को निर्धारित समय तक पूर्ण कराने के लिए शीतकालीन अवकाश पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने रोक लगा दी है। जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 का शीतकालीन अवकाश नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश के बदले 10 दिन का डिटेंशन लीव दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -वाराणसी: ठंड को लेकर काशी में अलर्ट जारी, आज भी नहीं दिखी धूप 

संबंधित समाचार