रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म ‘छतरीवाली’ इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जी5 ने ट्वीट कर कहा कि उपस्थित महोदया! छतरीवाली की कक्षा में भाग लेने के लिए अपनी समय सारिणी बना लीजिए।

मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अभिनीत छतरीवाली 20 जनवरी को जी5 पर रिलीज होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने बुधवार को यह घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर द्वारा किया गया है, इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। 

ये भी पढ़ें:-मिलिंद सोमन की फिल्म 'लकड़बग्घा' का ट्रेलर रिलीज 

जी5 ने ट्वीट कर कहा कि उपस्थित महोदया! छतरीवाली की कक्षा में भाग लेने के लिए अपनी समय सारिणी बना लीजिए, 20 जनवरी से केवल जी5 पर हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में रकुल के साथ अभिनेता सुमीत व्यास भी हैं। 

ये भी पढ़ें:-OTT प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी अनन्या पांडे, इस वेबसीरीज में आएंगी नजर

संबंधित समाचार