अयोध्या : डॉ. विनय प्रकाश सिंह ने विश्व पटल पर बढ़ाया जिले का मान

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

सेक्रेटरी जनरल एशिया पेसिफिक पोस्टल यूनियन थाईलैंड में 32 देशों की सम्भाली कमान

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद अयोध्या के पूरा ब्लॉक क्षेत्र निवासी विनय प्रकाश सिंह ने विश्व पटल पर जनपद का मान बढ़ा दिया है। उन्होंने थाईलैंड के एशिया पेसिफिक पोस्टल यूनियन के सेक्रेटरी जनरल का कार्यभार ग्रहण करते हुए 31 देशों की कमान सम्भाल लिया है।

सिंह 2023 से 2027 तक के लिए एशिया पेसिफिक पोस्टल यूनियन के सेक्रेटरी जनरल चुने गये हैं। थाईलैंड में स्थित एशिया पेसिफिक पोस्टल यूनियन के 32 देशों के सदस्य ने वोटिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किया जिसमें 18 वोट पाकर भारत से डॉ. विनय प्रकाश सिंह सिंह विजयी हुए।

डॉ. सिंह भारत, चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, न्यूजीलैंड, कम्बोडिया, थाइलैंड, बंग्लादेश, फिलिपींस सहित 31 देशों के सेक्रेटरी जनरल होंगे ।  1988 बैच के आईपीएस सिंह मौजूदा समय में  सदस्य डाक सेवा बोर्ड भारत सरकार के पद पर आसीन थे। इसके पहले वे संचार मंत्रालय में मुख्य सतर्कता अधिकारी भारत सरकार , चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश, चीफ जनरल मैनेजर तैनात रहने के साथ संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, अफगानिस्तान व सेना डाक सेवा कोर प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं।  

पूरा बाजार के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. राम मनोरथ सिंह के पुत्र डॉ. विनय प्रकाश सिंह को एशिया पेसिफिक पोस्टल यूनियन के महासचिव बनाये जाने पर अयोध्या डाक विभाग में खुशी की लहर है। अयोध्या मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पीके सिंह ने कहा यह भारत देश के लिए गौरव है।  सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव सिंह,  विधायक अभय सिंह व पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने उन्हें शुभकामना दी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : संत वासदेवराम साहिब की पुण्यतिथि पर लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति