हल्द्वानी: परिवहन विभाग ने 22 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई-भाबर में कोहरा में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना शुरू कर दिए हैं। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सर्दी में कोहरा होने पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए थे।

डीएम कहना था कि हर वर्ष घने कोहरे की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग जान गंवा देते हैं। इनमें ज्यादातर हादसे यातायात नियमों के पूरा नहीं करने पर होते हैं। इन दुर्घटनाओं में यह भी देखने को मिला कि वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे, बैक लाइट नहीं जलती थी। इसलिए हादसों की रोकथाम के लिए वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के लिए अभियान चलाना पड़ेगा। इसी क्रम में एआरटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि सरकारी व निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हो गया है।

वाहन चालक भी रिफ्लेक्टर लगाने में रुचि दिखा रहे हैं। दर्जनों चालकों ने स्वयं भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं और परिवहन विभाग ने भी 22 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं। उन्होंने बताया कि रात को वाहन की लाइट लगते ही रिफलेक्टर चमकने लगता है। बसों में हर दिन हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कई बार कोहरा इतना अधिक होता है कि बिल्कुल समीप आकर भी दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता। सड़कों पर पहले ही वाहनों का दबाव अधिक है। ऐसे में रिफ्लेक्टर से हादसों पर अंकुश लग सकता है।

संबंधित समाचार