बरेली: मुंबई से एयरबस नहीं आई, आज बेंगलुरू फ्लाइट भी निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम ने हवाई मार्ग इतना प्रभावित कर दिया है कि इंडिगो एयरलाइंस यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं कर रही है। बुधवार सुबह मौसम विभाग की चेतावनी देखकर इंडिगो ने मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी। यात्रियों को मैसेज करके फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी। इंडिगो ने बुधवार के मौसम को देखते हुए गुरुवार को बेंगलुरू की फ्लाइट भी निरस्त कर दी। साथ ही यात्रियों को भी सूचना दे दी ताकि यात्री एयरपोर्ट जाकर परेशान न हों। बरेली एयरपोर्ट में भी फ्लाइट निरस्त होने की सूचना आ गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नकदी समेत 8.50 लाख का सामान ले गई पत्नी, रिपोर्ट

एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि बरेली का मौसम ज्यादा खराब रह रहा है, इस वजह से कंपनी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। यात्रियों के हित में फ्लाइटें निरस्त की जा रही हैं। नववर्ष में 1 जनवरी से अब तक इंडिगो की एक भी फ्लाइट बरेली में नहीं उतर सकी है। बीच में अलग-अलग दिनों में मुंबई और बेंगलुरू से फ्लाइटें आईं भी, लेकिन मौसम का साथ नहीं मिलने से दिल्ली और लखनऊ में लैंड करानी पड़ी थीं। 180 सीटर एयरबस में प्रतिदिन 160-160 यात्री आते-जाते थे। फ्लाइट निरस्त होने पर कुछ टिकट वापस कराते हैं। अधिकांश लोग अगले टिकट में समायोजित भी करा लेते हैं।

3 घंटे देरी से पहुंची दिल्ली फ्लाइट, यात्रियों को मिली राहत
कोहरे की वजह से हवाई मार्ग प्रभावित होने के बावजूद बुधवार को दिल्ली फ्लाइट करीब 3 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंच गई। इससे यात्रियों ने राहत ली। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाइट करीब 2.30 बजे एयरपोर्ट पहुंची और दोपहर बाद 3.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ गई। मंगलवार को दिल्ली फ्लाइट निरस्त रही थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: एलईडी दिलाने के नाम पर अधिवक्ता से 38 हजार की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार