कानपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कटाक्ष बोलीं- पहले कांग्रेस जोड़ लो, फिर भारत जोड़ना
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कानपुर पहुंची।
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कानपुर पहुंची। उन्होंने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई पहल की तारीफ की।
कानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को कानपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गई पहल की जमकर तारीफ की। कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त ओबीसी आयोग का गठन नहीं हो सका, भाजपा ने ओबीसी आयोग बनाया।
वह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की सुरक्षा भाजपा ही कर सकती है। विपक्षियों पर कटाक्ष करते कहा कि सपा और बसपा वोट लेने तक है सीमित हैं। सपा सैफई तक और बसपा अपने तक ही सीमित है। लोग आरोप लगाते हैं कि भाजपा में दबेकुचले और मुस्लिमों का विरोध होता है, लेकिन भाजपा ने ही अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर सर्वसमाज को बढ़ाया।
साध्वी निरंजन ज्योति ने खुद पर बोलते हुए कहा की खेत में फड़वा चलने वाले गरीब बाप की बेटी आज बोलने का साहस दिखा रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उन्होंने कांग्रेस जोड़ो यात्रा बताया। कहा कि भारत को कैसे जोड़ा जाता है कैसे गांव गरीब तक राशन पहुंचाया जाता है ये मोदी जी से कांग्रेस सीखे। कांग्रेस ने सरकार रहते गरीबों को मकान नहीं दिया, उस वक्त जोड़ने का काम का काम करना चाहिए था।
