बाजपुर: बैट से महिला पर किया हमला, एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। रंजिशन जानलेवा हमलाकर पत्नी को घायल करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने अपने दो सगे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मोहम्मद कय्यूम पुत्र अय्यूब ने तहरीर में कहा था कि वह गाड़ी पर चालक है। उसके परिवार वाले बेवजह रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 29 दिसंबर सुबह करीब 10 बजे उसके दो भाइयों फायम अली, कलीम हाथ में लाठी-डंडे व क्रिकेट बैट लेकर उसके घर में घुस गए और पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। कलीम ने उसकी पत्नी के सिर में क्रिकेट बैट से वार कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पत्नी को सरकारी अस्पताल बाजपुर ले गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। पत्नी का काशीपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद फायम अली, कलीम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि नामजद कलीम को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार