सचिन पायलट ने सम्मेद शिखरजी को लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखकर जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज में रोष के प्रति उन्हें अवगत कराया है। पायलट ने मंत्री से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। 

ये भी पढ़ें- ऊंट-भेड़ की वेस्ट वूल निर्मित थैलियों में तैयार पौध, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से लाभदायक

पत्र में पायलट ने लिखा है कि वे केंद्रीय मंत्री का ध्यान केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा हाल ही में जैन समुदाय के पवित्र तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने से जैन समुदाय में व्याप्त भारी आक्रोश की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। यहां जारी पत्र की प्रति के अनुसार सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वतराज जैन समुदाय की आस्था का प्रमुख केन्द्र है। इसमें लिखा गया है कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने से जैन समुदाय की आस्था को गहरा आघात लगा है। 

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जैन धर्मावलंबियों में इस धार्मिक, भावनात्मक और संवेदनशील मुद्दे पर केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ असंतोष व्याप्त है तथा देश के विभिन्न हिस्सों में जैन समुदाय केन्द्र सरकार के इस निर्णय के विरोध में आंदोलनरत है। पायलट के अनुसार जनभावना को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित किये जाने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी मामला : उच्च न्यायालय के आदेश पर SC द्वारा लगाए रोक का कांग्रेस ने किया स्वागत

 

संबंधित समाचार