मथुरा: बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आगजनी की कोशिश, कई लोगों को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार मथुरा/वृंदावन। वन विभाग की जमीन पर खड़ी फसल को खुर्द बुर्द कराने पहुंचे अधिकारियों को स्थानीय लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर पथराव का प्रयास किया। मौके पर मौजूद भारी पुलिसबल ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाकर करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: हाइवे पर वाहनों को लूटने वाला शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

यमुना किनारे जहांगीरपुर खादर की करीब पंद्रह हेक्टेयर कृषियोग्य भूमि पर स्थानीय किसानों द्वारा लंबे समय से फसल की जाती है। जबकि प्रशासन के नक्शे में उक्त भूमि मांट तहसील के अंतर्गत वन विभाग के नाम दर्ज है। उक्त भूमि को लेकर कई बार मांट तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा चेतावनी भी दी गई। लेकिन सरकारी भूमि के कब्जा मुक्त न होने पर गुरुवार को राजस्व कर्मियो की टीम भारी पुलिसबल के साथ कब्जा मुक्त कराने पहुंची।

उक्त भूमि पर कब्जाधारियों द्वारा गेंहू की फसल की गई थी। जैसे ही खड़ी फसल पर जेसीबी चलनी शुरू हुई। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा खदेड़े जाने पर आक्रोशित भीड़ बांके बिहारी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एकत्रित हो गई  और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ युवकों द्वारा आगजनी और पथराव का प्रयास भी किया गया। लेकिन भारी पुलिसबल की मौजूदगी से उत्तेजित भीड़ अपने प्रयास में सफल नही हो सकी। पुलिस ने उपद्रव का प्रयास कर रहे करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- मथुरा: नशे के कारोबारी गैंगस्टर पति-पत्नी गिरफ्तार, 25 हजार रुपए का था इनाम

संबंधित समाचार