बरेली: डीएम ने आबकारी सहायक नरेंद्र कोहली को कलेक्ट्रेट से हटाया, तहसील सदर भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में उनके बगल वाले कक्ष में महत्वपूर्ण सीट संभालने वाले आबकारी सहायक/प्रतिलिपिक फौजदारी व जनता दर्शन सहायक नरेंद्र कुमार कोहली को हटा दिया। कोहली को तहसील सदर में राजस्व लिपिक, संबद्ध उप जिलाधिकारी सदर आशुलिपिक (स्टेनो) की सीट पर भेजा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: शादी अनुदान की रकम पर ठगों की नजर, फोन के जरिए वारदात को दे रहे अंजाम

इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सदर के स्टेनो का पद संभालने वाले संजीव कश्यप को आबकारी सहायक की सीट पर भेजा है। लंबे समय से आईजीआरएस सहायक का कार्य देख रहे अंकित पटेल को शस्त्र लिपिक द्वितीय की सीट पर भेजा है। यह सीट कई दिनों से रिक्त चल रही थी।

अंकित इस सीट का काम देखने के साथ आईजीआरएस पटल का कार्य भी पूर्व की भांति देखते रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पूनिया ने आदेश जारी किया। 5 जनवरी का आदेश शुक्रवार को तबादले वाली सीटों पर पहुंचा।

कर्मचारियों में दिनभर यह चर्चा रही कि महत्वपूर्ण सीट देखने वाले लिपिक की कई शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं। लिपिक को कई दिन पहले तहसील चुनने के निर्देश दिए गए थे। हाल ही में एक पेट्रोल पंप की निरस्त एनओसी से संबंधित मामले का भी कोई रगड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मास्टर जी पर भरोसा नहीं, बीटीसी प्रशिक्षु करेंगे निपुण विद्यार्थियों की पहचान

संबंधित समाचार