उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, दक्षिण भारत में जगह-जगह बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है वहीं दक्षिण भारत में जगह-जगह बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त शीतलहर के बीच रविवार को सबसे सर्द सुबह दर्ज किया गया। इसके साथ ही एनसीआर इलाके में भी जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी ठंडी हवायें चल रही हैं। 

ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र : गुजरात जा रही कार पालघर में ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, चार घायल 

उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत, जोशीमठ में भूधंसाव के कारणों को तलाश रहे विशेषज्ञों के अनुसार, जोशीमठ की धरती हर साल 85 मिलीमीटर की गति से खिसक रही है। दूसरी ओर, सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, भू धंसाव की यह स्थिति अचानक इस साल नहीं, अपितु पचास से अधिक वर्षों से लगातार बनी हुई है। राज्य सरकार द्वारा जोशीमठ मामले के परीक्षण को गठित वैज्ञानिकों के दल में शामिल देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान की वरिष्ठ विज्ञानी डा. स्वप्निमिता के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र का सेटेलाइट के माध्यम से सर्वेक्षण कराया गया। 

जिससे पता चला कि यहां का भूभाग प्रति वर्ष 85 मिलीमीटर की दर से खिसक रहा है। उन्होंने बताया कि उत्पत्ति के समय से ही हिमालय के खिसकने की दर सालाना 40 मिलीमीटर के करीब है। सरकारी दस्तावेज इस तथ्य की पुष्टि करते हैं कि इस क्षेत्र में भू धंसाव अथवा इमारतों में दरार पड़ने की शुरुआत पचास से भी वर्षो पूर्व हो चुकी थी। बीच तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं रामागुंडम में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और मेडक में 11 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया। राजधानी हैदराबाद का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जगतियाल जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर की स्थिति रह सकती है। सोमवार को राज्य के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जगतियाल, मेडक, कामारेड्डी और निजामाबाद जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर के आसार हैं। 

ये भी पढ़ें:-मध्याह्न भोजन के लिए चावल नहीं दे पा रहा केंद्र : मंत्री जयंत पाटिल 

संबंधित समाचार