Video : RPSC Paper Leak मामले में योगी की राह पर गहलोत सरकार, नकल महल पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी जेसीबी के साथ गोपालपुरा बायपास क्षेत्र में एक इमारत के कुछ हिस्से को गिराने के लिए पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार ये अवैध रूप से बनाया गया है।

राजस्थान में पहली बुलडोजर कार्रवाई हुई है। सोमवार को सुबह नकलचियों के नकल महल को बुलडोजर से गिरा दिया गया। जयपुर विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश की तरह ही की है।

अपराधियों को सबक सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने यह कार्रवाई शुरू कराई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश से निकला यह बुलडोजर मध्य प्रदेश की यात्रा करते हुए राजस्थान पहुंच गया है।

राजस्थान की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की जयपुर स्थित कोचिंग अधिगम पर जेडीए का बुलडोजर चला दिया है। सोमवार को सुबह हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 

गौरतलब है कि अपराधियों पर बुलडोजर की कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान बन चुकी है। अब इस तरह की कार्रवाई का अनुसरण राजस्थान ने भी किया है।

किसी को बिना कानूनी कार्रवाई किए मकान या फिर दुकान देना कितना भारी पड़ सकता है। यह बात अधिगम कोचिंग की बिल्डिंग के मालिक को समझ में आ गई होगी। इसके मालिक ने बिना किराएनामें के गोपालपुरा बाईपास स्थित सुख विहार कॉलोनी में स्थित यह इमारत नकलचियों को दी थी। जेडीए टीम ने पहले इस इमारत का निरीक्षण किया इसमें तमाम खामियां मिली थी। उसी आधार पर कार्रवाई की गई है।

राजस्थान में नकल का साम्राज्य खड़ा करने वाले इस कोचिंग संस्थान अधिगम को चार बुलडोजर ने चौपट कर दिया। इस कार्रवाई में 12 लोखंडा भी शामिल रही। प्रवर्तन दस्तें के साथ जोन 5 की पूरी टीम और स्थानीय थाने का पूरा बल मौजूद रहा। कोचिंग चलाने वाले शिक्षक पहले ही शटर बंद करके चले गए थे।

ये भी पढ़ें : RPSC Paper Leak : CM गहलोत बोले- दोषियों के खिलाफ लेंगे सख्त एक्शन, एहतियातन परीक्षा की निरस्त

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज