Google बंद करने जा रहा क्लाउड गेमिंग सर्विस, जानिए इसके पीछे का कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। गूगल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी गेमिंग सर्विस स्टैडिया को बंद करने की योजना बना ली है। बता दें कि ये गेमिंग सर्विस केवल इसी महीने की 18 तारीख यानी 18 जनवरी 2023 तक ही लाइव रहेगी। स्टैडिया कंपनी की क्लाउड बेस्ड वीडियो गेमिंग सर्विस है। इस सर्विस को चार साल पहले यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन अब गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में स्टैडिया गेमिंग सर्विस को बंद करने का फैसला सुना दिया है।

गूगल की इस गेमिंग सर्विस के बंद होने के पीछे का कारण ये बताया जा रहा है कि इस गेमिंग सर्विस को कम लोकप्रियता मिली और ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी के इस गेमिंग सर्विस को बंद करने के पीछे यही कारण हो सकता है। चार साल पहले 19 नवंबर 2019 को शुरू हुई इस गेमिंग सर्विस, ऐसे में कंपनी का कहना है कि गूगल प्ले स्टोर के जरिए खरीदे गए स्टैडिया हार्डवेयर या फिर स्टैडिया स्टोर से खरीदे गए गेम और एड-ऑन कंटेंट को वापस किया जा रहा है, कंपनी ने ग्राहकों को रिफंड लौटाने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने पिछले साल नवंबर 2022 से ही रिफंड प्रोसेस की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है और कंपनी इस महीने की 18 तारीख यानी 18 जनवरी 2023 तक अधिकांश रिफंड प्रोसेस का काम पूरा कर लेगी। कंपनी का कहना है कि जिन लोगों ने स्टैडिया के लिए हार्डवेयर जैसे कंट्रोलर खरीदे हैं उन्हें रिफंड मिलेगा, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि आप लोग 18 जनवरी 2023 तक स्टैडिया गेमिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Apple भारत में खोलेगा अपना पहला Retail Store, कंपनी ने कर्मचारियों की भर्ती की शुरू

संबंधित समाचार