बरेली: व्यापारी पिता-बेटे को 5 नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, एक गिरफ्तार
बरेली/आंवला, अमृत विचार। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में बीती शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी और उसके बेटे को गोली मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जनवरी से होंगी शुरू
दरअसल, ये घटना आंवला थाना क्षेत्र मोहल्ला पक्का कटरा की है, जहां बीती शाम करीब 6 बजे किराना व्यापारी उमेश अग्रवाल अपने बेटे प्रियांशु अग्रवाल के साथ अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच पांच नकाबपोश उनकी दुकान के ऊपर चढ़ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसमें उमेश अग्रवाल के हाथ में और प्रियांशु के पेट में गोली लगी है। वहीं गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। इस दौरान फायरिंग की सूचना मिलते ही क्षेत्र अधिकारी दीपशिखा अहिरवार और कोतवाल ओपी गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से प्रियांशु की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल व्यापारी ने फायरिंग करने वाले दो लोगों को पहचानने का दावा किया है। बताया जा रहा है व्यापारी जिन्हें पहचानने का दावा कर रहा है, उनसे जमीन को लेकर पहले उसकी पहले से ही रंजिश चली आ रही है। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: अभी ठंड से राहत नहीं... घना कोहरा छाने के साथ चलेगी शीतलहर
