बहराइच :  गर्भवती की जान पर आई तो एसएसबी जवानों ने दिया खून

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

जिला अस्पताल पहुंच कर दो यूनिट खून किया डोनेट

अमृत विचार, रूपईडीहा, बहराइच जिले के अगैया गांव निवासी गर्भवती महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन खून की कमी से उसका प्रसव नहीं हो रहा था। पति ने एसएसबी जवानों से गुहार लगाई। जिला अस्पताल पहुंच कर एसएसबी जवानों ने दो यूनिट खून देकर महिला की जान बचाई।

नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम अगैया निवासी नीलम वर्मा पत्नी मैकू लाल गर्भवती थी। उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्रसव के लिए खून की कमी बताई। साथ ही बी पॉजिटिव खून दो यूनिट देने की बात कही। परेशान ग्रामीण ने 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय स्थित नानपारा के अधिकारियों से संपर्क किया।

 जिस पर  बिना देरी किए वाहिनी ने दो जवानो आरक्षी सामान्य हरीश कुमार एवं जईम खान को रक्तदान के लिए बहराइच अस्पताल भेजा। जवानो ने समय से पहुंच कर स्वेच्छा से रक्तदान कर महिला की जान बचाई। उप कमांडेंट तपन दास ने बताया यह पहला मौका नही है। जब  एसएसबी ने किसी की मदद की हो इससे पहले भी कई बार 42 वाहिनी ने अपने कार्यक्षेत्र मे लोगो की मदद कर सेवा सुरक्षा बंधुत्व की मिसाल को कायम किया है। एसएसबी के अधिकारीयों का कहना है हमे जब भी मौका मिलेगा हम लोगों की मदद करने मे पीछे नही हटेंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : ठंड ने तोड़ा 11 वर्षों का रिकॉर्ड

संबंधित समाचार