आगरा, प्रयागराज से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइटें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घने कोहरे, कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाओं का संचालन पांच घंटे तक बाधित

लखनऊ। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण चौधरी चरण सिंह अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक बाधित चल रहा है। कोहरे से विमानों की लैडिंग व उड़ान सेवा सुबह में पांच घंटे तक ठप हो जा रही है। विमानों का संचालन करने में एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी फेल साबित हो रहा है। राडार व शून्य दृश्यता के बावजूद विमानों का संचालन करने का दावा हवा-हवाई दिख रहा है।

खराब मौसम के चलते सोमवार को आगरा से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 7932 निरस्त कर दी गई। इसके अलावा प्रयागराज से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट भी निरस्त रही। इंदौर से लखनऊ आ रही इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 7127 निर्धारित समय सुबह 8:40 के बजाय दिन में 1:40 बजे पांच घंटे देरी से अमौसी एयरपोर्ट पहुंची।

वहीं चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट संख्या 6 ई 146 सुबह 7:55 के बजाय 9:48 बजे लैडिंग कर सकी। वहीं दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर एशिया की फ्लाइट संख्या 5548 जो 8:25 के बजाय 9:25 पर एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की ही फ्लाइट संख्या 6ई 2107 सुबह 9:45 के बजाय 10:45 पर एक घंटा देरी से एयरपोर्ट पहुंची। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु से लखनऊ आ रही आकाशा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1360 सुबह 10:15 के बजाय 12:57 पर एयरपोर्ट पर तीन घंटा देरी से पहुंची। सऊदी से लखनऊ आ रही सऊदी एयर लाइन की फ्लाइट संख्या एसवी सुबह 10:30 के बजाय शाम 5:11 पर सात घंटे देरी से पहुंची। यही नहीं गुवाहाटी से लखनऊ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 6552 दोपहर एक बजे आने के बजाय 2:16 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची ।

ये भी देखें : ट्रेंड, टेक्नोलॉजी एवं टूरिज्म के भरोसे आकर्षित होंगे निवेशक

संबंधित समाचार