हल्द्वानी: दो साल से फरार 10 हजार का इनामी आरजू गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे आरजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार का इनाम था। 
 

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार निवासी आरजू पुत्र वसीरुद्दीन पिछले दो साल से फरार चल रहा था। वर्तमान में वह सेक्टर 18 गुड़गांव हरियाणा में रह रहा था।

लंबे समय से फरार चल रहे आरजू पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी को बीते सोमवार को दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर खोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी, का. विपिन शर्मा व कुंदन कठायत थे। 

संबंधित समाचार