बरेली: सीए परीक्षा का परिणाम घोषित, जिले में गौरव अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

255 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, छह ने दोनों ही ग्रुप में परीक्षा उत्तीर्ण की

बरेली, अमृत विचार। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से नवंबर 2022 में आयोजित सीए फाइनल और इंटर के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। बरेली के 255 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा दी थी। जिसमें से छह ने दोनों ही ग्रुप में परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, 29 विद्यार्थियों ने 1-1 ग्रुप में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले के टॉपर गौरव वार्ष्णेय रहे। गौरव ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर तनाव नहीं लेते हैं, लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि वह जो भी काम करें, उसे पूरी लगन के साथ करें। 

इस परीक्षा में गौरव पुत्र नरेश चंद्र वार्ष्णेय ने 540 अंकों के साथ देश में 45वीं रैंक हासिल की है। उनका यह प्रथम प्रयास था। सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ चुके गौरव ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। सीए प्रदीप तिवारी ने बताया कि सीए फाइनल परीक्षा में 4 शीर्ष रैंक में तीन लड़कियां हैं। बरेली से सीए फाइनल परीक्षा व सीए कोर्स में गौरव वार्ष्णेय, पुल्कित रस्तोगी, कशिश अरोरा, मुस्कान अग्रवाल, अर्जुन गुप्ता, काव्या दीक्षित, ध्रुव तिवारी, अंकुर जैन, हर्ष वैश्य, पलक गोयल, प्रियांशी अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंजू दीवानी, निशिष्ठा अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, अभिषेक सक्सेना, आकांक्षा गुप्ता, शालीन जौहरी, भारत माहेश्वरी, उदित चर्तुवेदी, अनमोल अग्रवाल, इशिका गुप्ता, श्रेय गुप्ता, साहिल खान ने सफलता हासिल की है। 

छाया अरोरा, सार्थक जैन, वासु तायल, मंयक तिकयानी, अर्पणा नरूला, संचित अग्रवाल, शिवांगी राठौर, ह्दयांश अग्रवाल, अमन गोयल व दिव्यांश बूबना ने परीक्षा का ग्रुप एक उत्तीर्ण किया। सीए इंटर परीक्षा में 315 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से आठ विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप में परीक्षा उत्तीर्ण की। 52 बच्चों ने ग्रुप एक व 35 बच्चों ने ग्रुप दो में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें खुशी अग्रवाल, मोहम्मद सैफ, चिन्मय अग्रवाल, नमन अग्रवाल, आशी, अंशिका अरोरा, अंबिका मिश्रा, गुरांग शर्मा, खुशी अरोरा, उज्जवल खंडेलवाल, मंत्व्य गौड़, यश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, फरहा फातिमा, नंदिनी खंडेलवाल, आयुषी अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, अनिरुद्ध चर्तुवेदी, हैदर अली आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम, शुक्रवार को बारिश के आसार

 

 

संबंधित समाचार