Hockey World Cup 2023 : ओडिशा के कलाकार ने बोतल के भीतर उकेरी हॉकी स्टिक और गेंद, जानें टूर्नामेंट के कुछ रोचक तथ्य
भुवनेश्वर/राउरकेला। ओडिशा के कलाकार एल ईश्वर राव ने विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामना देने के लिए 750 मिलीलीटर की एक बोतल के भीतर हॉकी स्टिक और गेंद की लघु कलाकृति बनाई है। विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेला जायेगा।
The FIH Odisha Hockey Men's World Cup 2023 Bhubaneswar-Rourkela is a special event for the people of Odisha and that means celebrations everywhere. Here is a glimpse of a 105 feet hockey stick sculpted using sand and 5000 hockey balls 🤩 pic.twitter.com/HzvQWs4cgR
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 10, 2023
राव ने कहा कि पेंसिल की नोंक से उन्हें यह कलाकृति उकेरने में 10 दिन का समय लगा। इससे पहले उन्होंने विश्व कप हॉकी की प्रतिकृति भी बनाई थी। उन्होंने इस मॉडल को तैयार करने के लिये चाक, कांच और चमकीले कागज का इस्तेमाल किया । उन्होंने कहा ,‘‘ विश्व कप हॉकी हमारे प्रदेश में दूसरी बार हो रही है । यह हमारे लिये गर्व की बात है। मैं सभी 16 टीमों को अपनी कला के जरिये शुभकामना देना चाहता हूं।’’ राव पिछले 25 साल से इस कला पर काम कर रहे हैं।
Renowned sand artist Sudarsan Pattnaik creates the world's largest Hockey stick for people to see, which is erected on the banks of the Mahanadi river in Cuttack, where the celebration event is scheduled for 11 Jan to mark the start of the mega Hockey event beginning from 13 Jan. pic.twitter.com/8IFDyPDrus
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 10, 2023
वहीं शुक्रवार से शुरू हो रहेएफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप से पहले पिछले टूर्नामेंटों के कुछ रोचक आंकड़े तैयार किये हैं, जो इस प्रकार हैं।
- अब तक 1971 के बाद से विश्व कप के 14 सत्रों में 605 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में कुल 2433 गोल हुए हैं।
- विश्व कप में अब तक कुल 26 देश भाग ले चुके हैं। चिली और वेल्स इस विश्व कप में पदार्पण करेंगे तो यह संख्या 28 हो जायेगी।
- भारत, नीदरलैंड और स्पेन सभी 14 विश्व कप खेल चुके हैं और इस बार भी खेल रहे हैं। अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान 13 बार खेले हैं।
- अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड इस बार भी खेल रहे हैं जबकि चार बार का चैम्पियन पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं कर सका।
- भारत लगातार दूसरी बार मेजबानी करने वाला पहला देश बना। पिछला विश्व कप 2018 में भुवनेश्वर में खेला गया था। इस बार भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जा रहा है।
- ओडिशा सरकार के अनुसार 21000 की क्षमता वाला राउरकेला का बिरसा मुंडा स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी मैदान है। 16 टीमें 44 मैच खेलेगी, जिनमें से 24 भुवनेश्वर में होंगे जबकि राउरकेला में 20 मैच खेले जायेंगे।
पिछली बार बेल्जियम ने फाइनल में नीदरलैंड को शूटआउट में हराया था। - पाकिस्तान चार बार और आस्ट्रेलिया तीन बार विश्व कप जीत चुका है। भारत ने एकमात्र खिताब 1975 में कुआलालम्पुर में जीता था।
- ऑस्ट्रेलिया ने 92 मैचों में से 69 मैच जीते हैं यानी उसकी जीत का प्रतिशत 75 रहा है । उसने सर्वाधिक 305 गोल भी किये हैं।
ये भी पढ़ें : Mickey Arthur ने ठुकराई Pakistan cricket team का कोच बनने की पेशकश, जानिए क्यों?
