बाजपुर: 36 कुंतल सागोन की लकड़ी बरामद, तस्कर फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। अवैध रूप से ले जाए जा रहे सागोन के 15 गिल्टो (करीब 36 कुंतल ) से लदी पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि तस्कर मौका पाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई दीपक कौशिक मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएनटोपा से चीनी मिल को जाने वाले मार्ग के मोड़ पर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद पहुंची पिअकप के चालक ने सामने पुलिस कर्मियों को देख लिया और भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया।

लेकिन, वह लेकिन कोहरा व अंधेरा होने से वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने सागोन की लकड़ी बरामद कर ली है। ई-चालान मशीन में चेक किया तो वाहन स्वामी का नाम अफसर पुत्र असगर निवासी मकान नंबर-78 समोदिया तहसील स्वार थाना स्वार जिला रामपुर (उप्र) प्रदर्शित हो रहा है। पुलिस टीम में एसआई दीपक कौशिक, सिपाही अनुपम सिंह, मगरू सिंह व होमगार्ड दर्शन सिंह आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार