सुलतानपुर : पीएम आवास दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विकास भवन पहुंचीं भदैंया की दर्जनों महिलाएं 

सुलतानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का मामला कादीपुर के बाद अब भदैंया विकास खंड में सामने आया है। बुधवार को दर्जन भर महिलाएं विकास भवन पहुंच गई। यहां पर प्रदर्शन करते हुए सेक्रेटरी व एडीओ कोऑपरेटिव पर आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। सीडीओ ने पूरे मामले को संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

मामला भदैंया ब्लाक के असरवन गांव से जुड़ा है। गांव की शीला, अमृता, मीना देवी, सुशीला, रजिया बेगम, शिवकुमारी, राजेश्वरी, सुदामा, प्रवीन, साजिदा बानो समेत अन्य महिलाएं बुधवार को विकास भवन पहुंच गईं। यहां पर प्रदर्शन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा है कि सचिव और एडीओ कोआपरेटिव हम लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए 10 हजार रुपये मांग रहे है। जबकि, ग्राम पंचायत की ओर से बनाई गई सूची में उन लोगों का नाम था। अत्यंत गरीब होने के कारण वे लोग पैसा नहीं दे पाए तो नाम काट दिया गया। यहां सूची में होने के बावजूद पीएम आवास लिस्ट से बाहर किए गए 26 महिला और पुरुष पात्रों ने गुस्से का इतजार किया। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए आवास दिलाए जाने की मांग की।

मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। बताया कि दोष सिद्ध होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : सुलतानपुर : बीएसए ने जारी किया तीन शिक्षक संघों की सूची

संबंधित समाचार