काशीपुर: प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने एक युवक को प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर शाम चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी एसआई सुरेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान हिमांशु बाठला निवासी पर्वत कुंज कॉलोनी, कुंडेश्वरी ग्राम गुलजारपुर से पुराने ट्यूबवेल के पास प्रतिबंधित नारकोटिक्स से संबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित 620 गोलियां बरामद की गई। बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। नशे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार