हल्द्वानी: सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग बनाओ और इनाम जीतो
हल्द्वानी, अमृत विचार। 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज हो चुका है और इस सप्ताह आपके पास होंगे इनाम जीतने के ढेरों मौके। इसके तहत ऑनलाइन पेंटिंग व स्लोगन की प्रतियोगिताएं होंगी और इनाम पुलिस देगी।
कोतवाली परिसर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि रोड सेफ्टी और ट्रैफिक के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 जनवरी से पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं की शुरुआत की जा रही है। प्रतिभागी व्हाट्सएप नंबर 7895680012 तथा 9997154978 पर अपनी पेंटिंग और स्लोगन भेज सकते हैं।
इन्हें नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज पर अपलोड कर प्रतिभागियों को नेशनल पुलिस फेसबुक पेज का लिंक दिया जाएगा। पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा मिलने वाले लाइक और कमेंट के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे। सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट पाने वाला प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता बनेगा।
प्रोत्साहन पत्र के साथ विजेताओं को नगद पुरस्कार भी मिलेगा। https://www.facebook.com/nainitalpolice पर आयोजित कराई जाएंगी। प्रतियोगिताएं 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा वाहन चालकों के लिए कोतवाली सभागार में मंगलवार को मेडिकल कैंप आयोजित कराया जाएगा। कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ नैनीताल विभा दीक्षित, एनजीओ से निर्मला सुयाल आदि मौजूद रहे।
