हल्द्वानी: सर्दी का सितम, नहीं हुए सूरज के दर्शन, शीतलहर की चपेट में भाबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाबर में मौसम ने अचानक करवट ली। दो दिनों की धूप के बाद बुधवार को कोहरा छाया रहा। प्रचंड शीत लहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करदिया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कोहरा और बारिश होने की संभावना है। 

बुधवार को मौसम ने सुबह से रंग बदलना शुरू कर दिया। हल्द्वानी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छा गया। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा तो साफ हुआ लेकिन आसमान में बादल छाए रहे इससे सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे सर्द मौसम ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

शाम को चार बजे के  पारा गिरने के साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी। प्रचंड शीत लहर  ने असर दिखाना शुरू कर दिया। लोग बाजार, रोडवेज व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते दिखाई दिए तो घरों व दुकानों में हीटर चल गए। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 और  अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि हवा भी 9.3 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को कोहरे, बारिश के साथ ही मौसम के मिजाज बिगड़ सकते हैं।  

मौसम विभाग का निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अभी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी आदि जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

संबंधित समाचार