BJP नेता घूस लेते कैमरे में कैद !, Congress ने जारी किया Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि आगरमालवा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक स्थानीय नेता पांच लाख रुपए की रिश्वत ले रहा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट के जरिए लगभग 50 सैकंड का एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष, आत्महत्या के मामले में आरोपी से पांच लाख रुपए लेते कैद। 

ये भी पढ़ें- मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक नवंबर में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा: महाराष्ट्र CM

उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में हाल ही में कानून व्यवस्था से जुड़ी कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मिश्रा ने लिखा है, सागर से आगर बेहाल। पन्ना में अवैध उत्खनन, खनिज मंत्री के भाई ने चलायी गोली। टीकमगढ़, उत्खनन विवाद, भाजपा विधायक समर्थकों ने पुलिस को पीटा। 

नर्मदापुरम, भाजपा के दो गुटों में रिवाल्वर निकली। आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष, आत्महत्या के मामले में आरोपी से 5 लाख लेते कैद। सागर में एएसआई अपहरण। गुंडाराज। कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने भी कथित रूप से रिश्वत लेते हुए भाजपा नेता का वीडियो वायरल किया है।

ये भी पढ़ें- CM भगवंत मान ने कहा- कपूरथला मुठभेड़ में मारे गए कांस्टेबल के नाम पर होगा सड़क, स्टेडियम का नामकरण 

 

संबंधित समाचार