सन मोबिलिटी: 2025 तक 10 लाख वाहनों को जोड़ने का लक्ष्य
ग्रेटर नोएडा। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा अवसंरचना एवं सेवा प्रदाता कंपनी सन मोबिलिटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका 2025 तक अपने मंच से 10 लाख वाहनों को जोड़ने का लक्ष्य है। कंपनी ने यहां 'वाहन प्रदर्शनी-2023' में अपने स्वैपएक्स कॉम्पैक्ट बैटरी अदला-बदली (स्वैपिंग) स्टेशन का अनावरण किया। इसके जरिए कंपनी अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार करना चाहती है।
ये भी पढ़ें - गेहूं निर्यात खोलने पर सरकार मार्च-अप्रैल में फैसला करेगी: डीजीएफटी महानिदेशक
सन मोबिलिटी ने इसके अलावा अपने अगली पीढ़ी के बैटरी पैक एस2.1 को भी पेश किया। सन मोबिलिटी के सह-संस्थापक और चेयरमैन चेतन मैनी ने कहा, ‘‘हमारा मकसद अपने मंच पर 10 लाख वाहनों को जोड़ने का है।'’ सन मोबिलिटी, दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया छोटे वाहनों की बैटरी बदलने की सेवा उपलब्ध कराती है। कंपनी के भारत के 18 से अधिक शहरों में 240 से अधिक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें - वैश्विक कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति प्रणालीगत कर्ज संकट का खतरा पैदा कर रही है: सीतारमण
