पीलीभीत: भाजयुमो की यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में युवाओं ने लगाई दौड़, पांच हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरुवार को यंग इंडिया रन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।  

नकटादाना चौराहा पर भाजपा  जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। भाजयुमो  के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधांशु सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा की अगुवाई में हुई इस दौड़ प्रतियोगिता में युवा खासा उत्साहित दिखाई दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से पहले ही मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां कर ली गई थी।

अंत में गांधी स्टेडियम में पांच विजेताओं सोहेल बेग, कपिल कुमार, पवन सिंह, अरुण राणा, अभिषेक सक्सेना को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में शामिल हुए आठ वर्षीय कक्षा तीन के छात्र  शौर्य सिंह के हौसले की चर्चा रही।  उसे भी सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शौर्य ने यह सिद्ध कर दिया कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।  इस मौके पर पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, डॉ.आस्था अग्रवाल, विकास श्रीवास्तव, पीयूष अग्रवाल, सुमित गंगवार, महंत आशुतोष शर्मा, स्पर्श पटेल,मिथुन डे, राहुल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: ढाई घंटे चली वार्ता के बाद लिखित आश्वासन पर माने किसान, धरना स्थगित

संबंधित समाचार