काशीपुर: 15 हजार का वांछित इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पशु चोरी के मामले में पुलिस ने एक वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

गुरुवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अभय सिंह ने बताया कि कोतवाली काशीपुर का एक वांछित दिलशाद उर्फ दिल्लु निवासी नया गांव कांठ जिला मुरादाबाद काशीपुर, जसपुर व कुंडा समेत आसपास के क्षेत्र में पशु चोरी के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहा था।

दिल्लु अपने साथियों से मिलकर क्षेत्र से पशु चोरी करता था। 2019 में इस गैंग का क्षेत्र में काफी आतंक व्याप्त था। उन्होंने बताया कि दिल्लू पुलिस को चकमा देकर अपना मूल पते से फरार होकर रुड़की में किराये के मकान में रहकर रंगाई-पुताई का कार्य कर रहा था। जिसे एसओजी व पुलिस टीम ने तैलीवाला पाइली गुज्जर थाना गंगनहर रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभय सिंह ने बताया कि पशु चोरी के सभी आठों इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बताया कि इस गैंग के आरोपियों पर कुल दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक मनोज जोशी, कांस्टेबल दिनेश त्यागी, कुलदीप सिंह, कैलाश तोमक्याल, सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

संबंधित समाचार