सन्नी देओल को लेकर फिर से फिल्म बनायेंगे राजकुमार संतोषी, मार्च में शुरू होगी शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी एक बार फिर से सन्न देओल को लेकर फिल्म बनाने जा रहे है। राजकुमार संतोषी ने सन्नी देओल को लेकर घायल,घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। राजकुमार संतोषी एक बार फिर सन्नी देओल को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- पठान की रिलीज से पहले रात 2 बजे होटल के कमरे में किससे मिले शाहरुख खान? सामने आ गईं ये Photos
संतोषी और सन्नी करीब 27 साल बाद दोबारा साथ में काम करते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार 1996 में घातक में साथ काम किया था। राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध के प्रमोशन में व्यस्त है। फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- 'सोने की चिड़िया' बन Miss Universe मुकाबले में उतरीं दिविता राय, इवेंट में दिखाया अनोखा लुक... देखें वीडियो
