हल्द्वानी: 26 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी। दो माह तक चलने वाली इस यात्रा की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई।  इसमें यात्रा के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।
 

गुरुवार को स्वराज आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला प्रभारी प्रेमानंद महाजन ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक संचालित होगी। यात्रा में सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तरीय कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह यात्रा जिले के हर बूथ से गुजरेगी। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि जल्द ही जनपद के हर ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही ब्लाक-नगर अध्यक्षों व पीसीसी सदस्यों के संयोजन से एक टीम बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम 10 किमी की दूरी तय करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि जिस बूथ पर यात्रा निकाली जाए, उस बूथ के लोग ज्यादा हो और यात्रा में जिम्मेदारियां व्यवहारिक तौर से दी जाए। 

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। कांग्रेस की इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं वह यात्रा से आपसी प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस को भी जिला से बूथ स्तर तक इसी संदेश को पहुंचाना है। प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने कहा कि हाथ जोड़ो यात्रा प्रत्येक ब्लॉक में ऐतिहासिक बनाई जाएगी।

भाजपा सरकार के काले कारनामों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, हेमंत बगड़वाल, हरेंद्र बोरा, भुवन शर्मा, अनुपम कबड़वाल, दिनेश बधानी, प्रकाश नैनवाल, सुरेश जोशी, जमुना दत्त कत्यूरा, सतनाम सिंह, रामनगर चेयरमैन हाजी अकरम, वरुण भाकुनी, महेश कांडपाल, सुहेल सिद्दीकी, गोपाल बिष्ट, हरीश मेहता, संजय बिष्ट आदि मौजूद थे। 

संबंधित समाचार