हल्द्वानी: साहब, ढाबों में बिक रहा नशा, शराबी चालक जान के दुश्मन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमतृ विचार। एसएसपी की ई-चौपाल में भवाली और भीमताल की जनता ने जमकर शिकायतें की। कहा, रोड किनारे ढाबों से जमकर नशे बेचा जा रहा है और सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालक नशे में वाहन दौड़ा कर सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। चौपाल के दौरान नशा और यातायात संबंधी शिकायतें ही सबसे ज्यादा आईं। 
 

भवाली की जनता से हुई वार्ता में सुयालबाड़ी के जाम, फेरी और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ शिकायतों के अलावा बताया कि चालक अधिक सवारी बिठाकर, नशा करके वाहन चला रहे हैं। इस पर एसएसपी ने सीओ भवाली और प्रभारी निरीक्षक भवाली को निर्देशित किया। सड़क किनारे होटल व ढाबों नशीले पदार्थों की बिक्री पर एसएसपी सघन चेकिंग अभियान चलाने और नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

इसके अलावा राजस्व इलाकों में पुलिस द्वारा बोर्ड लगाने व रेगुलर पुलिस के सभी मापदंडों को प्रदर्शित करने की बात कही। कैंची धाम के जाम एसएसपी ने सीओ भवाली को पार्किंग के लिए हरतोला रोड व कैची बाईपास पर स्थित स्थलों का जायजा लेकर पार्किंग व्यवस्था बनाने को कहा। 
 

भीमताल की जनता ने भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग के चौड़ीकरण, स्कूल बंक कर सातताल, चाफी, नौकुचियाताल में घूमने वाले छात्रों, स्कूल बसों को तेज गति से चलाने, भीमताल बाइपास से ब्लॉक रोड पर स्टंट की शिकायतें की गईं। जिस पर एसएसपी ने तत्काल एक्शन लेने की बात कही। ई चौपाल के दौरान सीओ भवाली नितिन लोहानी, पप्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक, भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा आदि थे।

संबंधित समाचार