बरेली: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित को आरोपियों ने थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के युवक से नटवरलालों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित से रुपये लेने के बाद उसे फर्जी ज्वाइन लेटर थमा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुरनापुर गांव निवासी अर्जुन सिंह का आरोप है कि फतेहगंज निवासी कुलदीप सिंह की उसके गांव में रिश्तेदारी है। गांव में आते-जाते उसकी पहचान हो गई।
इस दौरान कुलदीप ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इससे वह उनकी बातों में आ गया। तीन लाख रुपये में बात तय हुई। इसी बीच कुलदीप ने अपना रिश्तेदार बताते हुए फतेहगंज निवासी जितेन्द्र सिंह से मुलाकात करवाई। दोनों की बातों में आकर उसने तीन लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद दोनों ने उसे फर्जी ज्वाइन लेटर थमा दिया। वह ज्वाइन करने पहुंचा तो ठगी की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
ये भी पढ़ें- बरेली: पीएम मोदी के चर्चित मिशन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे परीक्षार्थी
