देहरादून: पेपर लीक मामले में अब एलआईयू भी रखेगी पैनी नजर, 12 फरवरी को दोबारा होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। पेपर लीक होने के बाद गृह विभाग ने भी एलआईयू को अभियान में शामिल कर लिया है। वहीं, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बताया कि कैबिनेट में निर्णय लिया गया है कि भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक सख्त नकल विरोधी कानून लाया जाएगा। जिसमें दोषी को उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही, इस कार्य में अर्जित की गई संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा लेखपाल की परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। इसकी तारीख 12 फरवरी घोषित कर दी गई है। कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में इसके लिए आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। न ही इसके लिए कोई फीस देनी होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बसों में अभ्यर्थियों को किराया नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र ही उनका यूटीसी की बसों में टिकट माना जाएगा।

संबंधित समाचार