हल्द्वानीः दो पक्षों में विवाद, टोंकने पर तीसरे का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो पक्षों के बीच हो रही पत्थरबाजी से कार बचाने की गुजारिश करने वाले तीसरे व्यक्ति का सिर फोड़ कर बुरी तरह घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ेंः जोशीमठ में NTPC के खिलाफ नाराजगी, 'NTPC GO BACK' के लगे पोस्टर- जानिये वजह

गाड़ी हटाने दें, वरना टूट जाएंगे कार के शीशे
मल्ला प्लॉट जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी दया सागर पुत्र जगदीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती 11 जनवरी की रात किशोर कुमार पुत्र श्याम लाल का किसी विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे पर पत्थर चलाने लगे। 

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी: मोतीनगर में मीट के लिए कुत्तों ने वृद्ध को मार डाला

आरोप है कि वह पत्थरबाजी से अपनी कार को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोर से कहा कि उन्हें गाड़ी हटाने दें, नहीं तो कार के शीशे टूट जाएंगे। इस पर किशोर ने गालियां देनी शुरू कर दी और पास पड़ा पत्थर उठा कर उसके सिर पर दे मारा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में दया को बेस ले जाया गया। जहां उनके सिर पर आधा दर्जन टांके लगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।  

यह भी पढ़ेंः  Joshimath Sinking : ISRO की सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा, जोशीमठ केवल 12 दिनों में 5.4 सेमी धंसा

 

संबंधित समाचार