अमरोहा : गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधाओं को प्राथमिकता से निपटाएं-जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीएम ने किया गंगा एक्स्प्रेसवे निर्माण का निरीक्षण, कहा- अधिग्रहण के लिए कोई मामला लंबित न रहे, मंदिर और वृक्ष को करें शिफ्ट

अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक कर गंगा एक्सप्रेसवे के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने भूमि के बैनामों की प्रगति, अधिग्रहितभूमि की स्थित, आपत्तियों का निस्तारण और संपत्तियों को हटाया जाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। 

बाद उन्होंने अधिकारियों संग मौके पर पहुंचकर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। शीघ्र गंगा एक्सप्रेसवे को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। कहा कि जो किसानों का भुगतान बाकी है, उनका भुगतान किया जाए, किसी किसान का भुगतान लंबित न रहें। गंगा एक्सप्रेस वे में आ रही परिसंपत्तियों को हटाने की प्रक्रीया में तेजी लाएं, जो मंदिर व पेड़ आ रहे हैं, उन्हें अनुमति के आधार पर अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जाएं।

 जिलाधिकारी ने हसनपुर के उपजिलाधिकारी विजय शंकर मिश्र को सभी औपचारिकताओं को पूरा कराकर फोर्स के साथ टीम लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विशेष भूमध्य अधिकारी व गंगा एक्सप्रेस वे से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्माण रास्ते में आ रहे प्राचीन शनि देव और शमी वृक्ष को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचआई प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने गांव मगरौला और रुखालू में भी कार्य की स्थिति परखी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से कहा कि मंदिर और वृक्ष को लेकर विरोध कर रहे लोगों से समझौते के आधार पर सभी बाधाओं को दूर किया जाए। इस दौरान जिला वन अधिकारी देवमणि मिश्र,  विशेष भूमि अधिकारी अनिल कुमार, अपर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्रबंधक हेमंत पारिख आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  बिजनौर : डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश 

 

संबंधित समाचार